
रांची. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को मानहानि केस में आज जमानत मिल गई है। झारखंड के चाईबासा में MP-MLA कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है। यह मामला बीजेपी नेता प्रताप कटिहार द्वारा दायर मानहानि केस से जुड़ा है। पूरा विवाद राहुल गांधी के 28 मार्च 2018 को कांग्रेस अधिवेशन में दिए गए एक बयान से शुरू हुआ था, जिसमें उन्होंने बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर विवादित टिप्पणी की थी। इसे लेकर 9 जुलाई 2018 को प्रताप कटिहार ने चाईबासा सीजेएम कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में कई बार समन भेजे गए, लेकिन राहुल गांधी कोर्ट में पेश नहीं हुए। आखिरकार, 26 जून को अदालत ने उनकी उपस्थिति को लेकर गैर जमानती वारंट जारी किया था। राहुल गांधी ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
रांची से चाईबासा गए राहुल, कांग्रेस नेताओ का लगा जमावड़ा
चाईबासा कोर्ट में पेश होने के लिए आज सुबह राहुल गांधी रांची से चाईबासा के लिए रवाना हुए। इससे पहले रांची में ठहरे राहुल गांधी से मिलने के लिए कांग्रेस नेताओ का जमावड़ा लग गया। प्रदेश क सभी बड़े कोंग्रेसी नेता राहुल गांधी से मिलने पहुंचे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो ने भाजपा नेताओ पर कांग्रेस नेता को जबरन केस में फंसाने का आरोप लगाया। केशव ने कहा कि राहुल गांधी भाजपा के दुष्प्रचार और नकारात्मक राजनीति से घबराने वालो में से नहीं है। वे भाजपा के षडयंत्रो का मुखर जवाब देना जानते है।