
रांची. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज रांची पहुंचे। राहुल गांधी इसके बाद नेमरा गए, जहां दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार किया गया। वहां वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर रहे है। इधर, राहुल गांधी का झारखंड आना एक बेहद जरूरी कोर्ट केस की वजह भी है। राहुल गांधी को 6 अगस्त को चाईबासा कोर्ट में सशरीर हाजिर होना है। वे मानहानि के केस में कोर्ट में हाजिर होने आये है। मामला 2018 का है, जब राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष थे और अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। तब दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा में एक हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है, और भाजपा कार्यकर्त्ता एक हत्यारें को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में स्वीकार भी कर सकते है। राहुल गांधी के इस बयान के बाद भाजपा युवा मोर्चा के नेता प्रताप कुमार ने राहुल गांधी पर मानहानि का मुकदमा किया था। जिसपर चाईबासा कोर्ट ने राहुल गांधी को सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया था।