HeadlinesJharkhandRanchi

दिशोम गुरु शिंभु सोरेन अस्वस्थ, पिता के इलाज के लिए दिल्ली गए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जारी किया वीडियो संदेश, रथयात्रा की दी शुभकामनाएं, गुरूजी के लिए की जगन्नाथ स्वामी से प्रार्थना

दिशोम गुरु शिबू सोरेन अस्वस्थ है, और फिलहाल उनका इलाज दिल्ली में हो रहा है। उनके इलाज के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी दिल्ली में है।

रांची. दिशोम गुरु शिबू सोरेन अस्वस्थ है, और फिलहाल उनका इलाज दिल्ली में हो रहा है। उनके इलाज के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी दिल्ली में है। मुख्यमंत्री ने आज वीडियो संदेश जारी करते हुए राज्यवासियों को रथयात्रा की शुभकामनाएं दी। सीएम ने अपने संदेश में कहा कि आज महाप्रभु भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा का ऐतिहासिक और पावन महापर्व है। हर साल मैं जगन्नाथ मंदिर में उपस्थित होता था। अभी आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी अस्वस्थ हैं, इसलिए मैं रथयात्रा में शामिल नहीं हो पाया हूँ। भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूँ कि आदरणीय गुरुजी जल्द से जल्द स्वस्थ होकर हम सभी के बीच आएं और हमेशा की तरह अपना आशीर्वाद बनाएं रखें। भगवान जगन्नाथ सभी का कल्याण करें, धन्यवाद, जोहार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button