HeadlinesJharkhandRanchi

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक, आईसीयू में भर्ती, बीजेपी ने जारी की मेडिकल बुलेटन जारी करने की मांग, दिल्ली जा रहे नेताओ ने बढ़ाई बेचैनी

दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सीएम हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन दिल्ली में है।

रांची. दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सीएम हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन दिल्ली में है। गुरूजी का इलाज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा है। अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरूजी की स्थिति के बारे में ज्यादा अपडेट नहीं मिल पा रहा है। हालांकि सत्ताधारी दल जेएमएम के प्रवक्ताओं की माने तो गुरूजी की स्थिति फिलहाल चिंताजनक है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इधर, सत्ताधारी दल से जेएमएम, कांग्रेस और राजद के कई मंत्री और विधायक दिल्ली जा रहे है। इन नेताओ की हलचल ने बेचैनी को और बढ़ा दिया है। आज स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी, झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी सिरी बेला, राजद नेता सह श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इससे पहले राज्य के राज्यपाल संतोष गंगवार, जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता सह पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्या, बसंत सोरेन भी दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।

भाजपा ने मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग की

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को देखते हुए प्रदेश बीजेपी ने मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग की है। भाजपा ने मांग की है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी राज्य को नहीं मिल पा रही है। ऐसे में लोगो में असमंजस की स्थिति है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सामने आकर राज्य को बताना चाहिए कि गुरूजी की स्थिति अभी कैसी है।

कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की थी मुलाकात

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग में भर्ती शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी गुरुवार को गंगाराम अस्पताल पहुंची थी। राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन के साथ साथ शिबू सोरेन के इलाज में लगे चिकित्सको से बातचीत की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button