जयराम महतो ने रातू रोड फ्लाईओवर का नामकरण विनोद बिहारी महतो या रघुनाथ महतो के नाम पर करने की मांग की, आदिवासी समाज ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन, वीर शहीद बुधू भगत या महाराजा मदरा मुंडा के नाम पर फ्लाईओवर का नामकरण करने की मांग की थी
रांची के रातू रोड फ्लाईओवर के नामकरण का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन नामकरण को लेकर विभिन्न वर्गो की ओर से नए-नए नाम सामने आ रहे है।

Ranchi. रांची के रातू रोड फ्लाईओवर के नामकरण का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन नामकरण को लेकर विभिन्न वर्गो की ओर से नए-नए नाम सामने आ रहे है। अब डुमरी विधायक जयराम महतो ने रातू रोड फ्लाईओवर का नामकरण विनोद बिहारी महतो या रघुनाथ महतो के नाम पर करने की मांग की है। इससे पहले आदिवासी समाज ने रातू रोड फ्लाईओवर का नामकरण दिशोम गुरु शिबू सोरेन, स्वर्गीय मदरा मुंडा, या वीर शहीद बुधू भगत के नाम पर करने की मांग की थी। वहीं, बंगाली समाज इसका नामकरण डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर करने की मांग कर रहा है। उधर केसरी समाज ने इस फ्लाईओवर का नाम डॉ वीपी केसरी के नाम पर करने की मांग की है। शहीद बिशुन महतो स्मारक संस्था ने शहीद बिशुन महतो के नाम पर इस फ्लाईओवर नामकरण करने की मांग की है। रांची के समाजसेवी उत्तम यादव ने इस फ्लाईओवर का नामकरण शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर करने की मांग की थी।