
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर यह जानकारी दी। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक हादसे में पूर्व CM नहीं बच पाए हैं।
विमान में 242 पैसेंजर सवार थे। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की खबर है। ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करना भी बेहद मुश्किल है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगा।
प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं।
एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1:40 बजे यह क्रैश हो गई। जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। नीचे वीडियो में देखिये कैसे हादसे के दौरान आसमान से जमीन पर आकर गिरा एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान..
सड़कों पर लाशें बिखरीं, शरीर जले-पहचानना मुश्किल:
गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 100 से ज्यादा यात्री मारे गए हैं। अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।

अहमदाबाद सिविल अस्पताल में लगातार एंबुलेंस पहुंच रहीं:
विमान हादसे में घायलों का इलाज जारी अहमदाबाद प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। विमान जिस बिल्डिंग से टकराया उसमें डॉक्टर्स रहते हैं। हादसे में 15 डॉक्टर्स के घायल होने की भी खबर है।
उड़ान भरते ही अचानक आग का गोला बना:
बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान की बैट्री से बनावट तक विवाद बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अपनी फ्यूल एफिशिएंसी और आरामदायक सफर के लिए जाना जाता है। हालांकि इसकी सेफ्टी को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसमें खामियां सामने आने के बाद दुनियाभर में इसकी फ्लीट के उड़ान भरने पर 3 महीने के लिए रोक लगा दी गई थी।