HeadlinesJharkhandRanchi

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रांची में भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओ ने निकाली तिरंगा यात्रा, बाबूलाल बोले – सेना ने पूरी दुनिया को भारत का शौर्य और ताकत दिखाया

रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि बहनो के एक एक बूंद आंसू का फ़ौज ने बदला लिया।

रांची. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आज राजधानी रांची में भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओ ने तिरंगा यात्रा निकाला। यात्रा में बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, रांची से सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह समेत सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। तिरंगा यात्रा रांची के डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, शहीद चौक के प्रांगण से निकलकर कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर जाकर संपन्न हुआ। जहां भाजपा नेताओ ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज की तिरंगा यात्रा देश की सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने आतंकवादियों को दो टूक कह दिया है अगर भारत में घुसकर खून खराबा करोगे तो घर में घुसकर मारेंगे। सेना ने पूरी दुनिया को भारत के शौर्य और ताकत को दिखाया।

बहनो के एक एक बूंद आंसू का बदला फ़ौज ने लिया

रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि बहनो के एक एक बूंद आंसू का फ़ौज ने बदला लिया। सेना ने घर में घुसकर आतंकियों को मिंटो में मिटटी में मिला दिया। भारतीय सेना के वीरो ने जो पराक्रम दिखाया है उसे आज पूरा देश सलाम कर रहा है। सेना का पराक्रम देखकर हर कोई गौरवान्वित है। पीएम मोदी ने भी कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर स्थगित हुआ है, खत्म नहीं हुआ है। जरा सा भी दुःसाहस करोगे तो मिटटी में मिला दिया जाएगा।

विधायक सीपी सिंह ने कहा कि तीन दिन के ऑपरेशन सिंदूर से ही पाकिस्तान परेशान हो गया। पाकिस्तान की स्थिति पर तरस आता है। आज पूरे देश में भाजपा तिरंगा यात्रा निकालकर तिरंगे के आन बान शान के समान में सड़क पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button