
रांची. भारतीय वायु सेना के जाबांजो ने आज रांची के नामकुम स्थित खोजाटोली आर्मी ग्राउंड में अपने अदम्य वीरता और शौर्य से पूरी रांची को देशभक्ति के गौरव का गवाह बना दिया। ‘सूर्य किरण’ एयर शो के दौरान वायु सेना के वीरों का करतब देख हर कोई रोमांचित हो गया। वायु सेना के जाबांजो ने आसमान में देशप्रेम की उड़ान भरी तो शहर वासियो के दिलो में देशभक्ति का जोश भर गया। जाबांजो ने आसमान में देशप्रेम का रंग बिखेरा, जिसे देखकर हर कोई अभिभूत हो गया।
वायुसेना प्रमुख अमनप्रीत सिंह और संजय सेठ हुए शामिल
वायुसेना के एयर शो में भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमनप्रीत सिंह और सांसद संजय सेठ भी शामिल हुए। संजय सेठ ने कहा कि आज के एयर शो ने रांची के आसमान में तिरंगे की जो छाप बनाई, वह हम सबके दिल में अमिट छाप बन गई। यह सिर्फ शो नहीं, यह वायु सेना के शौर्य, कौशल और गति के साथ अनुशासन का प्रदर्शन है। आसमान में उभरे तिरंगे ने, हमारे मन-मस्तिष्क में सैन्य शक्ति के प्रति हमारी श्रद्धा को और बढ़ा दिया।
स्कूली बच्चो ने भी देखा शो
एयर शो सूर्य किरण को देखने के लिए रांची के कई स्कूलों के बच्चे नामकुम पहुंचे। रांची के सभी सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के बच्चो ने भी वायु सेना कि वीरता को देखा और देशभक्ति का गवाह बने।