CrimeHeadlinesJharkhandRanchi

जिम्मेदार कौन, तय करे आप! नगर निगम बना लापरवाह तो रांची में युवक ने हथियार से पागल कुत्ते को मार गिराया, पागल कुत्ते से दहशत में थे स्थानीय लोग, कई लोगो को कुत्ते ने काटकर किया था घायल

इस संवेदनहीन घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो पुलिस भी हरकत में आ गयी, और युवक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि युवक की गिरफ्तारी को स्थानीय लोग गलत बता रहे है।

Ranchi. रांची के सुस्त नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा आज एक बेजुबान पागल कुत्ते को भुगतना पड़ा। टाटीसिलवे में एक युवक ने अपने लाइसेंसी हथियार से इलाके के पागल कुत्ते को मार गिराया। आवारा और पागल कुत्तो का इलाके में इस कदर दहशत है कि स्थानीय लोग शाम के बाद अपने घरो से बाहर निकलने से डरते थे। बार बार स्थानीय लोगो ने नगर निगम से गुहार लगाई, मगर रांची नगर निगम कुम्भकर्णी नींद से जागने को तैयार नहीं था। नतीजतन लोगो ने खुद हथियार उठाना जरूरी समझा और इलाके में दहशत का दूसरा नाम बन चुके आवारा कुत्ते को मार गिराने का फैसला लिया।


इस संवेदनहीन घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो पुलिस भी हरकत में आ गयी, और युवक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि युवक की गिरफ्तारी को स्थानीय लोग गलत बता रहे है। लोगो का कहना है कि इलाके में आवारा और पागल कुत्तो ने दर्जन भर लोगो को काटकर जख्मी कर दिया, तब पुलिस और प्रशासन सोया हुआ था। बार बार गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। रात तो क्या दिन में भी आवारा कुत्ते राहगीरों पर भौंकते और उन्हें काटने के लिए दौड़ते थे। विवश होकर स्थानीय युवक को हथियार उठाना पड़ा। नगर निगम और प्रशासन को लोगो की जान की कोई परवाह नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button