Site icon ranchilive

ये शहर है अमन का.. सौहाद्रपूर्ण मनी होली, रांची के सभी मस्जिदों में पढ़ी गयी जुम्मे की नमाज, पुख्ता रही सुरक्षा व्यवस्था, कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं

Ranchi. राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में आज धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया गया। होली के साथ ही माह-ए-रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज भी आज मस्जिदों में अदा की गयी। संभल विवाद का झारखंड में कोई असर नहीं दिखा। प्रशासन के चाक चौबंद इंतजामों के आगे होली सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई गयी। अमन पसंद बुद्धजीवियों और प्रशासन की सतर्कता ने राज्य में किसी भी अप्रिय घटना को होने नहीं दिया। आज दोपहर डेढ़ बजे से राजधानी के विभिन्न मस्जिदों में नमाज शुरू हुई, नमाज को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस और जिला बल के जवानो द्वारा मस्जिदों के रास्तो पर बैरिकेडिंग कर दी गयी, जिससे कोई भी असामाजिक तत्व मस्जिदों के पास जाकर हुड़दंग ना मचा सके। रांची के एसएसपी, सिटी एसपी, एसडीएम सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी फील्ड में गश्त करते दिखे।

Exit mobile version