Site icon ranchilive

महामहिम राष्ट्रपति रांची पहुंची: एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार और मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत, आज राजभवन में करेंगी रात्रि विश्राम

रांची. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंची। शाम 4.50 बजे राष्ट्रपति अपने काफिले के साथ राजभवन के लिए रवाना हुई। रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और तमाम वरीय पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काफिला रांची एयरपोर्ट से निकलकर राजभवन गया, जहां आज रात महामहिम राष्ट्रपति रात्रि विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल बीआईटी मेसरा के प्लैटिनम जुबली कार्यक्रम में शामिल होंगी। वे बीआईटी के रिसर्च प्रदर्शनी का भी कल उदघाटन करेंगी।


राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए ट्रैफिक में बदलाव

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया था। आज दोपहर 3 बजे से हिनू, अरगोड़ा और हरमू रोड में सामान्य वाहनों की आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित कर दी गयी थी। राष्ट्रपति के काफिले की सुरक्षा के लिए तीन हजार जवान तैनात किये गए थे।

Exit mobile version