
रांची. मणिपुर में दो समुदायों के बीच हुई हिंसा को रांची के विधायक सीपी सिंह ने अंतराष्ट्रीय साजिश बताया है। श्री सिंह ने आज रांची में कहा कि मणिपुर में हुई हिंसा अर्बन नक्सलियों को हुई विदेशी फंडिंग का नतीजा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी और वाम दल के नेता इस मामले में राजनीति कर रहे थे, वे भी इस साजिश का हिस्सा है। सीपी सिंह ने कहा कि भारत को अस्थिर करने के लिए मणिपुर में दो समुदायों के बीच हिंसा कराई गयी थी। अब मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लग गया है, इस हिंसा के पीछे जो भी था, उसे बेनकाब किया जाएगा।