HeadlinesJharkhandRanchi

दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81वां जन्मदिन: सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने लिया गुरूजी का आशीर्वाद, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शिबू सोरेन से मिले, लिया आशीर्वाद

रांची जिला झामुमो की ओर से विशेष रूप से दिशोम गुरु का जन्मदिन मनाया गया। जिसमें 81 पाउंड का केक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा काटा गया।

रांची. झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने आज अपना 81वां जन्मदिन मनाया। दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन मनाने के लिए सुबह से ही उनके मोरहाबादी स्थित सरकारी आवास पर आम और खास लोगों का तांता लगा रहा। रांची जिला झामुमो की ओर से विशेष रूप से दिशोम गुरु का जन्मदिन मनाया गया। जिसमें 81 पाउंड का केक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा काटा गया। स्वास्थ्य वजहों से पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिबू सोरेन पार्टी के कार्यक्रम और गैदरिंग से दूर घर के अंदर में पार्टी और परिवार के सदस्यों के साथ काटकर जन्म दिन सेलिब्रेट किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन पूरे परिवार के साथ दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन मनाने उनके आवास पहुंचे। पिता के जन्मदिन पर पुत्र हेमंत सोरेन ने उनसे आशीर्वाद लिया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी आज शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। रघुवर दास ने शिबू सोरेन की पत्नी रुपी सोरेन से भी मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button