HeadlinesJharkhandRanchi

झारखंड के जमशेदपुर में कुत्ते के जन्मदिन पर काटा गया 40,000 का केक, कुत्ते के घूमने के लिए गिफ्ट की गयी 20 लाख की कार, डॉगी के लिए 45 लाख के फॉर्चूनर का भी आर्डर, 300 लोगो को दी पार्टी

कदमा की रहने वाली सपना अपने पालतू कुत्ते 'रोज सोना' को बेटी मानती है। वह कहती है कि रोज जब छह महीने की थी तब उसे रायपुर से जमशेदपुर लायी थी।

रांची. कहते है शौक बड़ी चीज होती है। आजकल कई लोग अपने घरो में कुत्ता पालते है। उसका ध्यान भी रखते है। मगर झारखंड के जमशेदपुर में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां समाजसेवी सपना सोना ने अपने पालतू कुत्ते ‘रोज सोना’ के छठे जन्मदिन पर उसे 20 लाख की गाडी गिफ्ट की है। इतना ही नहीं, इस साल 16 जनवरी को वो अपने पालतू कुत्ते को 45 लाख की फॉर्चूनर लेजेंडर कार भी गिफ्ट करने वाली है। जिसमे ‘रोज सोना’ हर दिन घूमने जाया करेगी। सपना ने ‘रोज’ के जन्मदिन पर पांच लाख रुपये खर्च कर 300 लोगो को पार्टी दी और 40 हजार रुपये की केक भी काटी। सपना अपने पालतू कुत्ते से बहुत प्यार करती है। पालतू कुत्ते के बर्थडे पार्टी में आने वाले अतिथियों का स्वागत लाइव डीजे और म्यूजिक के साथ किया गया। इतना ही नहीं, अतिथियों के स्वाद के अनुसार 100 से भी अधिक प्रकार के व्यंजन बनाये गए।

रोज को बेटी मानती है सोना

कदमा की रहने वाली सपना अपने पालतू कुत्ते ‘रोज सोना’ को बेटी मानती है। वह कहती है कि रोज जब छह महीने की थी तब उसे रायपुर से जमशेदपुर लायी थी। हम हर साल उसका जन्मदिन धूमधाम से मनाते है। रोज इस साल छह साल की हो जायेगी। रोज सोना की देखभाल के लिए मीनू को उसका केयर टेकर बनाया गया है। सपना रोज के साथ ही सोती है और अपने दिन की शुरुआत भी रोज के साथ समय बिताकर करती है।

2 लाख की 20 सोलर लाइट लगवाई

बर्थडे पार्टी के अलावा सपना ने रोज सोना के जन्मदिन के मौके पर जमशेदपुर के अंत्योदय बस्ती में 2 लाख की लागत से 20 सोलर लाइट भी लगवाया है। बस्ती के कम्युनिटी सेंटर में सपना ने रोज के जन्मदिन पर 30 हजार रुपये से मैट कोटिंग कराई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button