सम्मान की सौगात: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरी की अपनी वचनबद्धता, मंईयां सम्मान योजना के रूप में बढ़ी हुई राशि 2500 रुपए 56 लाख 61 हज़ार 791 लाभुकों के खाते में भेजी गयी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज ट्रेनिंग ग्राउंड, खोजाटोली, नामकुम, रांची में आयोजित झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय समारोह में हुए शामिल, माताओं, बहन- बेटियों को दी बड़ी सौगात

रांची. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची के नामकुम स्थित ट्रेनिंग ग्राउंड में आयोजित झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना के राज्य स्तरीय समारोह में 56 लाख 61 हज़ार 791 बहन बेटियों के बैंक खाते में 1415 करोड़ 44 लाख 77 हज़ार रुपए डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित कर राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए महिलाओं से कहा कि हमने आपसे वादा किया था कि मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान योजना के तहत हर माह एक हज़ार रुपए की सम्मान राशि को दिसंबर माह से 25 सौ रुपए करेंगे, इसे पूरा कर रहे हैं । आज आप सभी के बैंक खाते में बढ़ी हुई राशि की पहली किस्त के रूप में 25 सौ रुपए का हस्तांतरण हो चुका है। मुझे पूरी उम्मीद है कि अब आप सभी अपनी पूरी क्षमता और ताकत के साथ इस राज्य के विकास में अपनी भागीदारी निभाएंगे।
जो कहते हैं वह करते हैं।
अब हर बहना को हर साल – 30 हज़ार। pic.twitter.com/uNxrjUbTuY
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 6, 2025
हमने जो कदम उठाया, उसे कई राज्य अपनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं आगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान योजना की परिकल्पना को जिस मजबूती के साथ धरातल पर उतारा है, उसकी चर्चा पूरे देश मे हो रही है। हमारी इस महत्वाकांक्षी योजना को कई अन्य राज्य रोल मॉडल के रूप में देखते हुए उसे अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मैं पूरे यकीन के साथ कर सकता हूं कि महिलाओं को आगे ले जाने में यह योजना निर्णायक साबित होगी।
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) की आवाज आज देश में हर जगह गूंज रही है।
सभी मंईयां को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। pic.twitter.com/mlusKKW44o— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 6, 2025
आपने जो आशीर्वाद और सम्मान दिया, उससे हमें एक नई ताकत मिली
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने हमें जो आशीर्वाद और सम्मान दिया है, उससे हमें एक नई ऊर्जा और ताकत मिली है। हमारी सरकार महिलाओं के मान -सम्मान स्वाभिमान और हक अधिकार देने के साथ उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आपने आगे बढ़ने का जो सपना देखा है, उसे पूरा करने के मकसद से हमने इस योजना को लागू किया है । हमारे इस कदम से आप अपने घर परिवार के साथ राज्य और देश को मजबूती देंगे।
वादे के मुताबिक आज हजारों करोड़ रुपयों की सम्मान राशि मेरी बहनों के खाते में पहुंची है।
लेकिन आज के इस भौतिकवादी युग में यह अभी भी चिंता का विषय है कि देश की आजादी के बाद कई नियम-नीतियां बनीं लेकिन न गरीबी दूर हुई और ना ही महिलाओं का सशक्तिकरण ही हो पाया। देश की आधी आबादी तो… pic.twitter.com/BYoOLVIqF9
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 6, 2025
जब तक महिला- पुरुष कंधे से कंधे मिलाकर नहीं चलेंगे, राज्य और देश नहीं आगे बढ़ेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक महिला- पुरुष कदम से कदम मिलाकर नहीं चलेंगे, यह राज्य और देश आगे नहीं बढ़ेगा। लेकिन, अफसोस इस बात का है कि इस देश में कई नीतियां, कार्यक्रम और योजनाएं बनीं, फिर भी आधी आबादी आज भी विकास से कोसों दूर है। महिलाओं को वह ताकत नहीं मिला, जिसके माध्यम से वे खुद और अपने घर परिवार के साथ राज्य और देश के विकास का हिस्सा बन सके। इसी बात को ध्यान में रखकर हमने महिलाओं को आगे बढ़ने का संकल्प लिया। इस दिशा में मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान योजना के माध्यम से कदम बढ़ाने का काम किया है।
महिला और पुरुष एक समान और एक ताकत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की क्षमता रखते हैं लेकिन आज भी महिलाओं को वह ताकत नहीं मिल पाई है। उन्हें वह रस्ता नहीं मिला, जिसके माध्यम से वे खुद का और अपने घर-परिवार का विकास करते हुए राज्य और देश के विकास का हिस्सा बन पाए।
अबुआ सरकार ने… pic.twitter.com/HFK9Ik3psM
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 6, 2025
आप इस पैसे से अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ अपनी आमदनी भी बढ़ा सकेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान योजना के माध्यम से हमारी सरकार ने एक ऐसी व्यवस्था आपको दी है , जिसमें आपके सपनों को पूरा करने की पूरी क्षमता होगी। आप इस पैसे से ना सिर्फ अपनी जरूर को पूरा कर सकेंगे बल्कि उसके माध्यम से अपने बच्चों के बेहतर पठन-पाठन के साथ अपनी आमदनी को बढ़ाने का भी मौका मिलेगा। यह सिर्फ एक योजना मात्र नहीं है बल्कि आपको आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने का एक सशक्त माध्यम है।
देश के विकास की परिकल्पना बिना आधी आबादी को ध्यान में रखे नहीं की जा सकती है। हम लोगों ने आधी आबादी के मान, सम्मान और स्वाभिमान के लिए जो ऐतिहासिक कदम उठाया है, यह देश का एक ऐसा कदम बना है जिसे लेकर देश के विभिन्न राज्यों में आज यह चर्चा का विषय बन चुका है।
आधी आबादी को ध्यान… pic.twitter.com/B4xcLkBEdQ
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 6, 2025
महिलाओं से बेहतर पैसे का महत्व कोई नहीं समझ सकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं घर परिवार भी चलाती हैं और कामकाज भी करती है । ऐसे में पैसे का महत्व उनसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता है। यही वजह है कि हमारी सरकार घर- परिवार चलाने वाली महिलाओं पर राज्य को आगे ले जाने का जिम्मा भी सौंप रही है । अब महिलाओं के जरिए राज्य की अर्थव्यवस्था का पहिया घुमाने का प्रयास हो रहा है, क्योंकि इस राज्य को विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा करने में आधी आबादी की अहम भूमिका होगी।
राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य की बहनों का विकास सर्वोपरि है। जब राज्य की हर एक बहन सशक्त होंगी तो राज्य सशक्त होगा। pic.twitter.com/sWY89QxjmN
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 6, 2025
आपकी गतिविधियों में सरकार सहयोग करेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राज्य की बहन -बेटियों को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने बहुत बड़ा कदम उठाया है। हमारी सरकार समय-समय पर गांव- और देहातों का भ्रमण भी करेगी और यह जानने की कोशिश करेगी कि आर्थिक समृद्धि के लिए आपके द्वारा किन-किन गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है। इस दिशा में सरकार के द्वारा आपको आगे भी पूरा सहयोग मिलेगा।
राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य की बहनों का विकास सर्वोपरि है। जब राज्य की हर एक बहन सशक्त होंगी तो राज्य सशक्त होगा। pic.twitter.com/sWY89QxjmN
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 6, 2025
अभाव की जिंदगी जीने को रहे मजबूर
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राज्य के संसाधनों के जरिए दूसरे राज्य रोशन हो रहे हैं। लेकिन, वर्षों से यहां के लोग अभाव की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। पिछड़ापन,गरीबी, बेरोजगारी, शोषण कुपोषण और पलायन जैसी समस्याएं आज भी इस राज्य के विकास में सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। यहां के नीति -निर्धारकों की नजर में यह राज्य हमेशा हाशिये पर रहता आया है। लेकिन, अब ऐसा नहीं चलेगा। इस राज्य को पिछड़ापन और गरीबी से मुक्ति दिलाएंगे और अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा करेंगे।
झारखण्ड राज्य और देश को विकसित बनाने के लिए आप सभी माताओं-बहनों की बड़ी भूमिका होने जा रही है।
आप अपने सपनों को साकार करने के लिए स्वतंत्र रूप से अपने निर्णय के साथ आगे बढ़ेंगी। मंईयां सम्मान के तहत हमने ऐसी व्यवस्था आपको दी है जिसके माध्यम से आप सपना देखेंगी भी और उस सपने को… pic.twitter.com/UNPyMwa6Nz
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 6, 2025
बैंकों को अपना नजरिया बदलना होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के प्रति बैंकों का रुख बहुत अच्छा नहीं है। यहां के गरीब लोग बैंकों में जो पैसा जमा करते हैं, उसका इस्तेमाल कहीं और होता है। यहां के लोगों को बैंकों से जो मदद मिलनी चाहिए वह नहीं मिलती है, लेकिन अब बैंकों को अपना रुख बदलना होगा और इस राज्य और यहां के लोगों की जरूरत के अनुरूप उन्हें कार्य करना होगा।
इस समारोह में मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री योगेंद्र प्रसाद, मंत्री सुदिव्य कुमार, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, सांसद जोबा मांझी, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, सभी विधायकगण, अन्य गणमान्य अतिथिगण, राज्य सरकार के वरीय अधिकारीगण एवं सभी जिलों से बड़ी संख्या में पहुंचे मंईयां सम्मान योजना के लाभुक महिलाएं उपस्थित रहे।