षष्ठम झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुरू, शपथ ग्रहण में दिखे माननीयो के अलग अलग अंदाज, किसी ने संविधान हाथ में लेकर, तो किसी ने उर्दू में ली शपथ, पहली बार जयराम महतो ने ली शपथ
षष्ठम झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज से रांची में शुरू हुआ। इस दौरान प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने नवनिर्वाचित विधायकों को पद की शपथ दिलाई।

रांची. षष्ठम झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज से रांची में शुरू हुआ। इस दौरान प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने नवनिर्वाचित विधायकों को पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सबसे पहले शपथ ग्रहण किया उसके बाद एक एक करके सभी विधायकों ने शपथ लिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा जिन बड़े चेहरों ने शपथ लिया उनमे विधायक कल्पना सोरेन, बीजेपी विधायक बाबूलाल मरांडी, जेएलकेएम विधायक जयराम महतो, कांग्रेस की सबसे युवा विधायक सह कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल है। विधायक सह जल संसाधन एवं अल्पसंख्यक मंत्री हफीजुल हसन ने उर्दू में शपथ लिया। डुमरी से विधायक जयराम महतो ने पहली बार सदन में विधायक के रूप में शपथ लिया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहु पूर्णिमा दास भी आज विधायक बनकर विधानसभा पहुंची। पूर्णिमा दास ने विधानसभा की सीढ़ियों को दंडवत प्रणाम किया।
षष्ठम विधान सभा के प्रथम सत्र शुरू होने से पहले झारखण्ड विधान सभा में प्रोटेम स्पीकर आदरणीय प्रो स्टीफन मरांडी जी का अभिवादन किया। pic.twitter.com/d1rl9RAim1
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) December 9, 2024
मैं कल्पना मुर्मू सोरेन,
ईश्वर की शपथ लेती हूँ कि..……आज माननीय विधानसभा में गाँडेय से निर्वाचित विधायक के रूप में शपथ ग्रहण कर भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा के साथ, देश की संप्रभुता व अखंडता को बनाए रखने की शपथ ली। pic.twitter.com/prb3dveSwL
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) December 9, 2024
जय झारखण्ड, जोहार झारखण्ड
जोहार बूढ़ा बाबा, जोहार महामाय 🙏🙏@JLKMJHARKHAND pic.twitter.com/R1kSpjcohu— Tiger jairam mahto (@JairamTiger) December 9, 2024
#WATCH रांची: झारखंड विधानसभा में अब विपक्ष की बेंच पर बैठने के बारे में पूछे जाने पर झारखंड भाजपा विधायक चंपई सोरेन ने कहा, “यह (भाजपा में शामिल होना) कोई नई बात नहीं है। यह तो पहले हो चुका है…” pic.twitter.com/HrfKnzAyj4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 9, 2024
झारखंड विधानसभा में अब विपक्ष की बेंच पर बैठने के बारे में पूछे जाने पर झारखंड भाजपा विधायक चंपई सोरेन ने कहा, “यह (भाजपा में शामिल होना) कोई नई बात नहीं है। यह तो पहले हो चुका है..