Site icon ranchilive

भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिम्स जाकर दी श्रद्धांजलि

रांची. भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा का गुरुवार की देर रात निधन हो गया। चिकत्सको के प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। मंगल मुंडा 25 नवंबर को एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। जिसके बाद उन्हें रिम्स में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। मगर गुरुवार देर रात चिकित्सको ने उनके निधन की पुष्टि कर द। मंगल मुंडा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक बाबूलाल मरांडी समेत अन्य राजनेताओ ने शोक प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रिम्स जाकर मंगल मुंडा के पार्थिव शरीर के दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। सीएम हेमंत सोरेन ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत मंगल मुंडा के परिजनों को राज्य सरकार के स्तर से हर संभव मदद का भरोसा दिया।

Exit mobile version