HeadlinesJharkhandRanchi
मुख्यमंत्री बनते ही हेमंत सोरेन ने तीन IAS अधिकारियों का कर दिया तबादला, जानिये कौन कहां गए..
मुख्यमंत्री ने रांची के उपायुक्त वरुण रंजन को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक झारखंड राज्य औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया है।

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज कई अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमे रांची के उपायुक्त रहे मंजुनाथ भजंत्री को एक बार फिर रांची का उपायुक्त बनाया गया है। मंजुनाथ भजंत्री वर्तमान में झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर नियुक्त है। मंजुनाथ अपने कार्यो के साथ बंदोबस्त पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार पर रहेंगे। सीएम ने ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार को अपने कार्यो के साथ मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव का प्रभार सौंपा है। मुख्यमंत्री ने रांची के उपायुक्त वरुण रंजन को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक झारखंड राज्य औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया है।