HeadlinesJharkhandJharkhand Vidhansabha Chunav 2024PoliticsRanchi

अंतिम चरण के रण के लिए आज थम गया चुनावी शोर, 528 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला, जानिये हॉट सीट के अलावा 38 विधानसभा सीटों पर मुख्य दलो के प्रत्याशियों की पूरी जानकारी..

दूसरे चरण के मतदान में जिन सीटों पर सबकी नजर होगी उनमे बरहेट, गांडेय, धनवार और नाला विधानसभा सीट शामिल है। बरहेट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झामुमो से प्रत्याशी है।

रांची. झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। 12 जिलों के 38 विधानसभा सीटों के लिए 528 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे है। कुल 14,219 बूथों पर 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। पोलिंग के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। बूथों पर लगे सीसीटीवी कैमरे से जिलास्तर पर मतदान की निगरानी की जाएगी। बूथ से 200 मीटर के क्षेत्र में किसी भी राजनैतिक दल को अपना झंडा, बैनर, पोस्टर, प्रचार सामग्री ले जाना वर्जित होगा।

नीचे ग्राफ़िक के माध्यम से देखिये कहां कौन लड़ रहा है चुनाव

दूसरे चरण के मतदान में जिन सीटों पर सबकी नजर होगी उनमे बरहेट, गांडेय, धनवार और नाला विधानसभा सीट शामिल है। बरहेट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झामुमो से प्रत्याशी है। इस सीट पर भाजपा ने गमलीएल हेम्ब्रम को मैदान में उतारा है। गांडेय से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और वर्तमान में विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन जेएमएम प्रत्याशी के रूप में मैदान में है। गांडेय से भाजपा की मुनिया देवी से उनका मुकाबला होगा। धनवार विधानसभा सीट से बाबूलाल मरांडी भाजपा के प्रत्याशी है, इस सीट पर उनकी टक्कर जेएमएम प्रत्याशी निजामुद्दीन अंसारी से होगी। नाला विधानसभा से वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो जेएमएम से उम्मीदवार है, रविंद्रनाथ का मुकाबला भाजपा के माधवचंद्र महतो से होगा।


इन सीटों के अलावा

  • राजमहल में बीजेपी से अनंत ओझा और जेएमएम की ओर से मो. तुजाउद्दीन प्रत्याशी है।
  • बोरियो विधानसभा में जेएमएम से भाजपा में गए लोबिन हेम्ब्रम को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। बोरियो में जेएमएम ने धनञ्जय सोरेन को मौका दिया है।
  • लिट्टीपाड़ा से झामुमो ने हेमलाल मुर्मू को प्रत्याशी बनाया है, इस सीट पर बाबुधान मुर्मू को भाजपा ने मैदान में उतारा है।
  • पांकुड से कांग्रेस ने निसत आलम को अपना प्रत्याशी बनाया है, यहां से आजसू ने अजहर इस्लाम को मैदान में उतारा है।
  • महेशपुर विधानसभा से स्टीफन मरांडी को जेएमएम ने अपना उम्मीदवार बनाया है, भाजपा ने यहां से नवनीत हेम्ब्रम को प्रत्याशी बनाया है।
  • शिकारीपाड़ा से जेएमएम ने अलोक सोरेन को मैदान में उतारा है, भाजपा ने इस सीट से पारितोष सोरेन को प्रत्याशी बनाया है
  • जामताड़ा से कांग्रेस ने डॉ. इरफ़ान अंसारी को मौका दिया है, इस सीट पर भाजपा ने सीता सोरेन को प्रत्याशी बनाया है।
  • दुमका से बसंत सोरेन जेएमएम के प्रत्याशी है, बसंत का मुकाबला यहां भाजपा के सुनील सोरेन से होगा।
  • जामा से जेएमएम ने लुइस मरांडी को मौका दिया है, इस सीट पर भाजपा ने सुरेश मुर्मू को मैदान में उतारा है।
  • जरमुंडी से कांग्रेस ने बादल पत्रलेख को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट में भाजपा की ओर से देवेंद्र कुंवर मैदान में है।
  • मधुपुर सीट से हफीजुल हसन जेएमएम प्रत्याशी है, भाजपा ने इस सीट से गंगानारायण सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
  • सारठ विधानसभा से उदय शंकर सिंह झामुमो प्रत्याशी है, यहां भाजपा ने रणधीर सिंह को मैदान में उतारा है।
  • देवघर से आरजेडी के सुरेश पासवान मैदान में है, इस सीट पर भाजपा ने नारायण दास को मौका दिया है।
  • पोड़ैयाहाट से प्रदीप यादव कांग्रेस प्रत्याशी है, इस सीट पर देवेन्द्रनाथ सिंह भाजपा से चुनावी मैदान में है।
  • गोड्डा से आरजेडी के संजय प्रसाद यादव उम्मीदवार है, संजय का मुकाबला यहां भाजपा के अमित मंडल से होगा।
  • महगामा से दीपिका पांडेय सिंह कांग्रेस उम्मीदवार है, इस सीट पर भाजपा ने अशोक कुमार पर दांव लगाया है।
  • रामगढ़ से ममता देवी कांग्रेस की प्रत्याशी है, आजसू से सुनीता चौधरी यहां उम्मीदवार है।
  • मांडू से कांग्रेस ने जेपी पटेल को प्रत्याशी बनाया है, इस सीट पर आजसू ने निर्मल महतो को मैदान में उतारा है।
  • बगोदर में माले उम्मीदवार विनोद सिंह का मुकाबला भाजपा के नागेंद्र महतो से होगा।
  • जमुआ से केदार हाजरा को झामुमो ने उम्मीदवार बनाया है, इस सीट पर भाजपा से मंजू कुमारी चुनाव लड़ रही है।
  • गिरिडीह से जेएमएम ने सुदिव्य सोनू को उम्मीदवार बनाया है, इस सीट में भाजपा ने निर्भय शाहबादी को मैदान में उतारा है।
  • डुमरी से स्व. जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी जेएमएम से उम्मीदवार है, इस सीट पर आजसू ने यशोदा देवी को मौका दिया है। डुमरी में ही JLKM पार्टी से जयराम महतो भी चुनावी मैदान में है।
  • गोमिया विधानसभा से जेएमएम ने योगेंद्र प्रसाद को मौका दिया है, इस सीट पर आजसू से लंबोदर महतो चुनावी मैदान में है।
  • बेरमो से कांग्रेस ने कुमार जयमंगल अनूप को प्रत्याशी बनाया है, इस सीट पर भाजपा ने रविंद्र कुमार पांडेय को मौका दिया है।
  • बोकारो से कांग्रेस की श्वेता सिंह चुनावी मैदान में है, इस सीट पर भाजपा ने बिरंची नारायण को उम्मीदवार बनाया है।
  • चंदनकियारी से जेएमएम ने उमाकांत रजक को उम्मीदवार बनाया है, इस सीट पर भाजपा की ओर से अमर बाउरी मैदान में है।
  • सिंदरी में सीपीआई के चंद्रदेव महतो का मुकाबला भाजपा की तारा देवी से होगा।
  • निरसा से सीपीआई ने अरूप चटर्जी को अपना उम्मीदवार बनाया है, इस सीट पर भाजपा की अपर्णा सेन गुप्ता चुनावी मैदान में है।
  • धनबाद से कांग्रेस ने अजय दुबे पर दांव लगाया है, भाजपा की ओर से यहां राज सिन्हा को मौका मिला है।
  • झरिया से पूर्णिमा नीरज सिंह कांग्रेस उम्मीदवार है, यहां भाजपा ने रागिनी सिंह को मौका दिया है।
  • टुंडी से मथुरा प्रसाद महतो जेएमएम उम्मीदवार है, मथुरा महतो का मुकाबला यहां भाजपा उम्मीदवार विकास कुमार महतो से होगा।
  • बाघमारा से जलेश्वर महतो कांग्रेस प्रत्याशी है, इस सीट पर शत्रुघन महतो को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।
  • सिल्ली से जेएमएम ने अमित महतो को मैदान में उतारा है, इस सीट पर आजसू के सुदेश महतो चुनाव लड़ रहे है।
  • खिजरी विधानसभा से कांग्रेस ने राजेश कच्छप को प्रत्याशी बनाया है, भाजपा की ओर से राम कुमार पाहन यहां चुनाव लड़ रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button