HeadlinesJharkhandJharkhand Vidhansabha Chunav 2024Politics

बगोदर में गरजी कल्पना सोरेन, बोली- मइंयां सम्मान योजना की राशि मां-बहनों के खाते में खटाखट जा रही है, इधर झारखंड हाईकोर्ट ने मइंयां सम्मान योजना पर रोक लगाने वाली याचिका पर फैसला सुनाया, जानिये पूरा मामला

रांची: गांडेय विधायक सह जेएमएम स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन गुरुवार को गिरिडीह के बगोदर पहुंची। यहां औंरा विनोद उच्च विद्यालय परिसर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा-सीएम हेमंत सोरेन ने महिलाओं को सम्मान दिया है। मइंया सम्मान योजना की राशि मां-बहनों के खाते में खटाखट जा रही है। कल्पना सोरेन बगोदर विधानसभा के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी विनोद सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आम लोगों से समर्थन देने की अपील की। उन्होंने जनसभा में राज्य के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि झारखंड में सर्वजन पेंशन 40 लाख लोगों को देने का काम किया है। एक हजार रुपए प्रतिमाह माह उनके खाते में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मइंया सम्मान योजना की आज चारों तरफ चर्चा हो रही है।

मइंयां सम्मान योजना पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज:

इधर, रांची में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना पर रोक लगाने से इंकार कर दिया। आज हाईकोर्ट में याचिका पर रोक लगाने को लेकर दायर की गई याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने रोक लगाने से इनकार करते हुए याचिका को खारिज कर दिया।

दरअसल चुनाव की घोषणा से पहले 31 अगस्त को सिमडेगा के रहने वाले विष्णु साहू ने पीआईएल दाखिल की थी। जिसमें कहा गया है कि राज्य सरकार किसी व्यक्ति विशेष को उसके खाते में सीधे राशि नहीं दे सकती है। सरकार जनता के टैक्स से चलती है।

जनता से प्राप्त पैसा कल्याणकारी योजनाओं में लगाना होता है। झारखंड में अगले एक-दो माह में विधानसभा का चुनाव संभावित है। प्रार्थी ने आरोप लगाया था कि राज्य सरकार मतदाताओं को लुभाने के लिए इस तरह की योजना लायी है।

सीएम ने सोशल मीडिया जाहिर की थी भावना:

31 अगस्त को जब योजना को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में पीआईएल की गई थी तब सीएम हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में लिखा था कि आखिर भाजपा राज्य की बहनों की भलाई क्यों नहीं चाहती है? आखिर उन्हें मंइयां योजना से इतनी तकलीफ क्यों है? उनकी मुझसे तकलीफ और खीझ समझ आती है पर झारखंडियों के हितों को लगातार कुठाराघात चिंतनीय है।

क्या है मंईयां सम्मान योजना?

मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की महिला कल्याणकारी योजना है। इस योजना के तहत 18 वर्ष से 49 वर्ष की हर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना की शुरुआत में प्रति महिला एक हजार रुपए दिए जाते थे।

अब राज्य सरकार 2500 रुपए प्रतिमाह दे रही है। राज्य सरकार ने चौथी किस्त भी जारी कर दी है। इस योजना के तहत करीब राज्य की करीब 50 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button