Site icon ranchilive

पहले चरण का रण: झारखंड में झूमा लोकतंत्र, 15 जिलों के 43 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 683 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद, शहरो से ज्यादा गांवो में दिखा असर

रांची. झारखंड के 15 जिलों के 43 विधानसभा सीटों पर आज शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। शाम पांच बजे तक राज्य के 64.86% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और 683 उम्मीदवारों की किस्मत को ईवीएम में बंद कर दिया। सर्वाधिक 77.32% मतदान खरसांवा विधानसभा में हुआ। आज राज्य के राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार, अपर निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन समेत कई वीवीआईपीयो ने अपना वोट डाला। आज के मतदान में एक और बड़ी बात ये रही कि मतदान प्रक्रिया में शहरियो से ज्यादा उत्साह ग्रामीणों ने दिखाया। राज्य के गांवो में शहरो से अधिक वोट पड़े है। राज्य में दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। नीचे देखिये मतदान से जुडी तस्वीरें..

Exit mobile version