
रांची. अंडमान सागर और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान डाना का आज सुबह से ही रांची में असर दिख रहा है। जिले में माध्यम दर्जे की बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश और चक्रवात के कारण पारा 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़क गया है। मौसम विभाग ने रांची के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि आज दिनभर बारिश होगी, कल और 27 अक्टूबर को भी दिनभर रुक रुक कर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो 28 अक्टूबर को मौसम साफ होगा और शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने गुमला, लोहरदगा, खुंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।