HeadlinesJharkhandJharkhand Vidhansabha Chunav 2024PoliticsRanchi

बीजेपी कल जारी कर सकती है 30 से अधिक सीटों पर प्रत्याशियों की सूची, रांची से प्रत्याशी के नाम पर संशय हो सकता है खत्म

सूत्रों के मुताबिक भाजपा 18 अक्टूबर, 2024 (शुक्रवार) को पहली लिस्ट जारी कर सकती है।

नयी दिल्ली/रांची. दो राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के बीच मंथन का दौर आज भी जारी रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से रायशुमारी के बाद लगभग 30 से अधिक सीटों पर प्रत्याशियों का फैसला लिया जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा 18 अक्टूबर, 2024 (शुक्रवार) को पहली लिस्ट जारी कर सकती है। खबर है कि रांची विधानसभा सीट से किसे टिकट दिया जाए, यह भी तय हो गया है और पहली लिस्ट में रांची से प्रत्याशी की घोषणा भी कर दी जाएगी। दिल्ली में हो रही सियासी हलचल ने रांची में भाजपा कार्यकर्ताओ की बेचैनी बढ़ा दी है। रांची में आज भी बीजेपी कार्यकर्ता पूरे दिन उम्मीदवारों की लिस्ट का इंतज़ार करते दिखे। रांची से नवीन जयसवाल को टिकट दिए जाने की खबर के बीच कार्यकर्ताओ की नजर दिल्ली की ओर टिक गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button