HeadlinesJharkhandRanchi

बहुप्रतीक्षित कांटाटोली फ्लाईओवर का कल उदघाटन करेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य को 3,264 करोड़ की 31 परियोजनाओं की भी देंगे सौगात

रांची में कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो और फ्लाईओवर का शिलान्यास करेंगे। इनमे सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर और सहजानंद चौक-कांके रोड फ्लाईओवर शामिल है।

रांची. बहुप्रतीक्षित कांटाटोली फ्लाईओवर का कल सुबह साढ़े 11 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उदघाटन करेंगे। यह फ्लाईओवर सिर्फ एक पुल नहीं है, बल्कि विकास की एक ऐसी लकीर है जिसे खींचने में आठ साल लग गए। तमाम अडचनो के बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल (4 अक्टूबर, 2024) इस फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। यह अपने आप में ऐतिहासिक और गौरवशाली पल होगा जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर का उदघाटन करेंगे। कांटाटोली फ्लाईओवर का निर्माण पूर्व की रघुवर सरकार में शुरू हुआ था, फिर महामारी की वजह से इसका काम अधर में लटक गया, हालात सामन्य होने के बाद इसका निर्माण दोबारा शुरू हुआ और अब जाकर रांचीवासियों का इंतजार खत्म होने वाला है। कांटाटोली फ्लाईओवर की लागत 224 करोड़ रुपये है। इस पुल की कुल लंबाई 2,240 मीटर और चौड़ाई 16.6 मीटर है।

सीएम कल राज्य को कांटाटोली फ्लाईओवर के अलावा 3,264 करोड़ की 31 परियोजनाओं की सौगात देंगे। कल ही बिरसा चौक से गोलचक्कर तक बने फोर लेन स्मार्ट रोड का भी उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे। इसके अलावा धनबाद के कांको चौक से विनोद बिहारी चौक-गोल बिल्डिंग तक बने आठ लेन सड़क का भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उदघाटन करेंगे।

कल राजधानी को मिलेगी दो और फ्लाईओवर की सौगात

रांची में कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो और फ्लाईओवर का शिलान्यास करेंगे। इनमे सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर और सहजानंद चौक-कांके रोड फ्लाईओवर शामिल है। इसके अलावा सीएम हेमंत सोरेन गोला-मूरी फोर लेन रोड, धनबाद के मटकुरिया फ्लाईओवर, भुइयांडीह लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी पथ में स्वर्णरेखा नदी पर फोर लेन पुल एवं 713.19 करोड़ की लागत से बनने वाले 19 पथ एवं आरओबी का कल शिलान्यास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button