दिल्ली में सीएम हेमंत सोरेन के साथ दिखी इबादत और सियासत की अनूठी तस्वीर, पहले झारखंड भवन का किया उदघाटन, फिर अजमेर शरीफ दरगाह में सिर झुकाया और कांग्रेस आलाकमान से भी मिले
अजमेर शरीफ दरगाह में राज्य के लिए खुशहाली की कामना के बाद मुख्यमंत्री ने संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात की।

नयी दिल्ली. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने आज दिल्ली में सियासत और इबादत की अनूठी तस्वीर पेश की। झारखंड भवन के उदघाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने पहले झारखंड भवन का उदघाटन किया, फिर अजमेर शरीफ दरगाह में सिर झुकाया। सीएम हेमंत सोरेन ने अपने एक्स अकाउंट में इससे जुडी जानकारी देते हुए लिखा – आज अजमेर शरीफ दरगाह में हाजिरी देकर धन्य हुआ। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर सर झुकाकर झारखंड की जनता के लिए सुख-समृद्धि और शांति की दुआ मांगी। यहाँ की आध्यात्मिक ऊर्जा और सद्भावना से भरा माहौल मन को छू गया। हमारे देश की गंगा-जमुनी तहजीब का यह अनुपम उदाहरण है। इस पावन स्थल से लौटते हुए, मैं झारखंड को और अधिक समावेशी और समृद्ध बनाने के लिए नए संकल्प के साथ वापस जा रहा हूँ।
आज अजमेर शरीफ दरगाह में हाजिरी देकर धन्य हुआ। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर सर झुकाकर झारखंड की जनता के लिए सुख-समृद्धि और शांति की दुआ मांगी।
यहाँ की आध्यात्मिक ऊर्जा और सद्भावना से भरा माहौल मन को छू गया। हमारे देश की गंगा-जमुनी तहजीब का यह अनुपम उदाहरण है।
इस पावन… pic.twitter.com/tsDDB2J0eQ
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) September 2, 2024
अजमेर शरीफ दरगाह में राज्य के लिए खुशहाली की कामना के बाद मुख्यमंत्री ने संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री की यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट थी। सीएम ने राहुल गांधी को झारखंड आने का न्योता दिया। राज्य में विधानसभा चुनाव भी होने है, ऐसे में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुलाकात पर दिनभर कयासों का बाजार भी गर्म रहा।
आज नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लीकार्जुन खड़गे जी एवं श्री राहुल गांधी जी से मुलाक़ात हुई। pic.twitter.com/m83PbkTR5f
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) September 3, 2024
कैसा है दिल्ली में स्थित झारखंड भवन ?
दिल्ली में स्थित झारखंड भवन सात मंजिला भवन है। यह 9515.95 वर्ग मीटर में फैला है। इसमें 45 गेस्ट रूम, 18 सुइट रूम, और दो वीवीआईपी रूम मौजूद है। भवन परिसर में डबल कार पार्किंग की व्यवस्था है, साथ ही यहां वर्षा जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान दिया गया है।