HeadlinesJharkhandRanchi

LIVE UPDATE : मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना की पहली किश्त राज्य की 40 लाख महिलाओ के खाते में गयी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की राशि

बहनो का राखी से पहले राशि से सम्मान, पांकुड से आज होगी मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना की शुरुआत, हेमंत सरकार का मास्टरस्ट्रोक

पांकुड से मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना की शुरुआत हो रही है। समारोह के पल पल की कवरेज आप यहां देख सकते है


  • मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना की पहली किश्त राज्य की 40 लाख महिलाओ के खाते में गयी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की राशि


  • हमारी सरकार मुख्यालय से चलने वाली सरकार नहीं है, गांव से चलने वाली सरकार है। बच्चो की पढ़ाई के लिए मॉडल स्कूल बनाये जा रहे है। बच्चियों को सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिल रहा है। सभी गरीबो को साल में दो बार हमारी सरकार कपड़ा दे रहे है। जब डबल इंजन की सरकार थी, तब बुजुर्गो, महिलाओ को पेंशन और सम्मान क्यों नहीं दिया गया। हम कानून बनाते है आदिवासी मूलवासी को अधिकार मिले, तो भाजपा के लोग उसे कोर्ट में अटका देते है। ये कोई कानून बनाये तो वो संवैधानिक हम आदिवासी मूलवासियो को अधिकार दिलाये तो वो असंवैधानिक। कभी मुझे जेल भेजेंगे, कभी विधायक तोड़ेंगे, इन्ही सब कामो से सरकार का ध्यान भटकाते है षड्यंत्रकारी। झारखण्ड में इन षडयंत्रकारियो को नकार दे, ताकि कभी ये दिखाई ना दे। आज पांकुड जिला के 81,000 महिलाओ के खाते में पैसा जा रहा है। अब ये लगातार हर महीने जाएगा। – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

  • 40 लाख महिलाओ का फॉर्म स्वीकृत हो गया है। हर महीने की 15 तारीख को महिलाओ के खाते में पैसा चला जायेगा। भाजपा के लोग हमारी सरकार की योजनाओ के तले इतना नीचे दब जायेंगे। भाजपा केवल हिन्दू मुस्लिम का जहर घोलने का काम करती है। भाजपा पांच साल तक सरकार को नोचते रहा, मगर सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाया। हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक भाजपा के सारे आरोप बेबुनियाद निकले और आज मै आपके सामने खड़ा हूं। अयोध्या में भगवान राम ने भाजपा को चेहरा दिखा दिया, आज सरकार बनाने के लिए उन्हें बैसाखी की जरूरत पड़ती है। – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

  • आधी आबादी के लिए अनवरत कभी ना रुकने वाली योजना है मइयां सम्मान योजना। इस योजना के लिए हमने कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। अगर सब सही रहता तो ये आज नहीं साल भर पहले ही इस योजना को लागू कर दिया जाता। मगर कुछ समाज के दुश्मन और षड्यंत्रकारी देश और राज्य में घूम रहे है, जो अच्छे काम देखना नहीं चाहते। वे कार्यो में रोड़ा लगाना चाहते है। झारखण्ड के आदिवासी, मूलवासियो, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक को अधिकार दिलाने के लिए गांवो में गठरी लेकर पहुंचे अधिकारी। जब हमने समस्याओ का समाधान करना शुरू किया तो बेईमानो ने मुझे जेल भेज दिया। गुरीजी ने जब दुश्मनो की जमात को संभाला तो मै उनका ही खून हूं। छोटा मोटा को तो ऐसे ही संभाल लूंगा। – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन


  • राखी के त्यौहार से पहले बहनो के खाते में एक एक हज़ार रुपया जाएगा। यह एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखण्ड में विकास की गंगा बहाने का काम किया। 2019 से लेकर अबतक विकास की कई योजनाएं प्रारंभ की गयी है। आज कुछ लोग सरकार की उपलब्धियां देखकर बेचैन है। आने वाले चुनाव में दो तिहाई नहीं, तीन तिहाई सरकार बनाये। – मंत्री सत्यानंद भोक्ता

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जनहित में समर्पित कार्यो से विपक्ष को अपनी जमीन घीसकती नजर आ रही है। – मंत्री दीपिका पांडेय


मइयां सम्मान योजना शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 150 करोड़, 80 लाख रुपये की 215 योजनाओ का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया


  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति में द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ भव्य समारोह की विधिवत शुरुआत की गयी।



  • थोड़ी देर में पांकुड स्थित सभास्थल पहुंचेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन


  • सम्मान राशि आज से राज्य की बहनों के खाते में जाना प्रारंभ होगा। यह उनका हक़ है जो हम उन्हें समर्पण करने जा रहे हैं। – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन



  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रक्षा बंधन से पहले राज्य की 50 लाख महिलाओ के खातों में सम्मान राशि भेजेंगे। मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के तहत पांकुड से इस अत्यंत महत्वकांशी योजना की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पांकुड से इस योजना की पहली किश्त भेजेंगे। इस योजना के तहत वर्ष में महिलाओ को 12 हजार रुपये मिलते है। हर माह इसके तहत एक हजार रुपये बहन बेटियों के खातों में भेजेगी हेमंत सरकार। राजनैतिक विश्लेषक इस योजना को हेमंत सोरेन सरकार का चुनाव से पहले मास्टरस्ट्रोक बता रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button