HeadlinesJharkhandRanchi

रांची में सुबह से हो रही हलकी बारिश, कई इलाके जलमग्न, एनडीआरएफ की टीमें जलजमाव प्रभावित क्षेत्रों में तैनात, आज बंद रहे सभी स्कूल

भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए रांची समेत राज्य के सभी जिलों में आज सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था।

Ranchi. रांची में दो दिन से जारी मूसलाधार बारिश से आज दोपहर से राजधानीवासियो को हलकी राहत मिली है। रुक रुक कर बारिश हो रही है। मगर शुक्रवार की तरह लगातार बारिश नहीं हो रही है। पश्चिम बंगाल और झारखंड के ऊपर बने निम्न दबाव के कारण रांची में पिछले चौबीस घटने से बारिश हो रही है। रांची के ऊपर से यह निम्न दबाव का क्षेत्र अब उत्तर पश्चिम झारखंड और दक्षिण पश्चिम बिहार की ओर बढ़ गया है। इससे उत्तर पश्चिम झारखंड के कई हिस्सों में आज बारिश देखने को मिल रही है। अगले 48 घंटों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम झारखंड, दक्षिण-पश्चिम बिहार, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

रांची में उत्तरी एनडीआरएफ

लगातार भारी बारिश से रांची के निचले इलाको में रहने वाले लोगो को भारी मुसीबतो का सामना करना पड़ा है। कई इलाके पूरी तरह डूब गए है। मोरहाबादी, बरियातू, दीपाटोली, लालपुर, हरमू, हिंदपीढ़ी जैसे इलाको में पानी घरो में जा घुसा है। आज भी एनडीआरएफ की टीम रांची के कई इलाको में राहत कार्यो में जुटी रही। जल निकासी के लिए रांची नगर निगम की टीमें भी आज सुबह से ही शहर में कार्य कर रही है।

आज बंद रहे सभी स्कूल

भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए रांची समेत राज्य के सभी जिलों में आज सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था। स्कूल बंद रहने के कारण स्कूली बच्चो और अभिभावकों को शुक्रवार की तरह समस्याओ का सामना नहीं करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button