
Ranchi. रांची के राजकुमार सह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी आज अपनी शादी की 15वीं वर्षगांठ मना रहे है। धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमे वो माही को केक काटकर खिला रही है। धोनी और साक्षी के शादी के 15वीं वर्षगांठ पर आज सुबह से ही माही को बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। धोनी चाहे जन्मदिन हो, या शादी की वर्षगांठ हर ख़ास मौके को सादगी से मनाते है। आज भी वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि धोनी और उनकी पत्नी साक्षी अपने घर में केक काटकर सादगी से शादी की वर्षगांठ मना रहे है। माही का यही सादगी भरा अंदाज उनके फैंस का भी दिल जीत लेता है।