
गिरिडीह. राज्य के गिरिडीह जिले के अरगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन पुल आज सुबह भरभरा कर गिर गया। यह पुल 5.5 करोड़ की लागत से फतेहपुर-भेलवाघाटी सड़क पर देवरी थाना क्षेत्र के कारीपहरी गांव में बनाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि भारी बारिश की वजह से नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिसका दबाव पुल का पिलर झेल नहीं पाया और वह धंस गया। पिलर धंसने से गर्डर टूटकर गिर गया। इस पुल के निर्माण का ठेका ॐ नमः शिवाय कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया था। पुल निर्माण में लगे कार्यपालक अभियंता विनय कुमार ने पानी के जलस्तर को पुल गिरने का जिम्मेवार बताया है। विनय कुमार ने कहा कि भारी बारिश के कारण पुल को हल्का फुल्का नुकसान हुआ है। फतेहपुर भेलवाघाटी मेन रोड के डुमरीटोला व कारीपहरी के बीच अरगा नदी पर बन रहा यह पुल झारखंड के गिरिडीह और बिहार के जमुई जिले के बीच स्थित दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ता है। पुल का शिलान्यास 23 अगस्त 2019 में हुआ था। इस पुल की कुल लंबाई 200 मीटर है। पुल गिरने से स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित है और पुल गिरने की जांच चाहते है।
#WATCH | A portion of an under-construction bridge collapsed in Jharkhand’s Giridih. Details awaited pic.twitter.com/f9PAhiKwcq
— ANI (@ANI) June 30, 2024