Site icon ranchilive

झारखंड की चार सीटों पर 61.41% मतदान, गिरिडीह में सबसे अधिक 64.75% हुआ मतदान, रांची में 58.73% मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

रांची. पूरे देश में आज लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान संपन्न हुआ। झारखंड के चार सीटों पर भी शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। आज मतदान के दौरान देश के मतदाताओं ने अपना कर्तव्य निभाते हुए जमकर वोटिंग की और लोकतंत्र के त्यौहार को पूरे उल्लास से मनाया। मतदान संपन्न होने तक झारखंड में 61.41% मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में हुआ जबकि सबसे कम मतदान रांची में हुआ। गिरिडीह में शाम 5 बजे तक 64.75% मतदान हुआ, इसके बाद जमशेदपुर में सर्वाधिक 64.40% मतदान हुआ, धनबाद में 58.90% और रांची में सबसे कम 58.73% मतदान हुआ।

 

आज रांची में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, मुख्य चुनाव आयुक्त के रवि कुमार, उपायुक्त राहुल सिन्हा, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने भी मतदान किया।

 

93 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

आज हुए मतदान में चार लोकसभा सीटों के ९३ उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गयी है। आज जिन चार सीटों पर मतदान हुआ उनमे, 82,16,506 मतदाता है। इन चार सीटों पर 42,06,296 पुरुष मतदाता और 40,09,290 महिला मतदाता है।

Exit mobile version