Site icon ranchilive

घाटशिला में पीएम नरेंद्र मोदी ने की जनसभा, बोले – झारखंड का नाम लेने से नोटों का पहाड़ याद आता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जमशेदपुर के घाटशिला में जनसभा को संबोधित किया। यहां पीएम ने कहा कि कांग्रेस को विकास का कखग भी नहीं मालूम है। झारखंड राज्य इतना अमीर है, लेकिन यहां के लोग गरीब हैं। कांग्रेस-जेएमएम-राजद ने झारखंड को लूट का अड्डा बना रखा है। झारखंड प्रदेश के नाम से नोटों का पहाड़ याद आता है।

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम लिए बिना कहा कि यहां तो लूट ऐसी है कि इनलोगों ने सेना की जमीन तक नहीं छोड़ी। सोच लीजिए चोरी की कैसी आदत लगी है। वहीं राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि शहजादे की भाषा माओवादियों जैसी है, वो उद्योग और निवेश का विरोध करते हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। जेएमएम-कांग्रेस ने केवल अपनी तिजौरियां भरी हैं। कांग्रेस से देश के संविधान को खतरा है। ओबीसी-पिछड़ों के आरक्षण को ये छीनना चाहते हैं।

पीएम यहां भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे। एनडीए कैंडिडेट और सांसद विद्युत वरण महतो के सामने जेएमएम के समीर मोहंती हैं।

Exit mobile version