JharkhandHeadlinesPoliticsRanchi

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रांची में डेढ़ किलोमीटर लंबा रोड शो, संजय सेठ के लिए किया प्रचार

अमित शाह के रोड शो की वजह से राजधानी रांची के कई प्रमुख सड़को पर आज यातायात बुरी तरह ठप हो गया।

रांची. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज रांची के चुटिया इलाके में डेढ़ किलोमीटर लंबा रोड शो किया। अमित शाह के रोड शो के मद्देनजर चुटिया के चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम थे। अमित शाह रांची से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ, विधायक नवीन जयसवाल और समरीलाल के साथ खुली जीप में रोड शो कर रहे थे। अमित शाह का रोड शो चुटिया राम मंदिर से शुरू होकर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में समाप्त हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो में शामिल होने के लिए दूर दूर से भाजपा कार्यकर्ता चुटिया पहुंचे थे।

जाम से राजधानी हलकान, मची अफरा तफरी

अमित शाह के रोड शो की वजह से राजधानी रांची के कई प्रमुख सड़को पर आज यातायात बुरी तरह ठप हो गया। मेंन रोड, सुजाता चौक, बहुबाजार, हीनू चौक, बिरसा चौक में वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। करीब दो घंटे तक यातायात रोका गया, जिससे लोग सड़को पर व्याकुल दिखे। कार्यालयों और दफ्तरों में छुट्टी का समय और पीक आवर होने के कारण सड़को पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। रात 8 बजे अमित शाह दिल्ली के लिए रवाना हुए, जिसके बाद कई सड़को की बैरिकेडिंग को खोल दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button