
रांची. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रांची में रोड शो करेंगे। भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में अमित शाह चुटिया स्थित इंदिरा गांधी चौक से सरवस्ती शिशु मंदिर तक रोड शो करेंगे। अमित शाह का ये रोड शो शाम 5 बजे से 6 बजे तक चलेगा। रोड शो के बाद अमित शाह रात 8 बजे रांची से दिल्ली लौट जाएंगे। रांची में गृह मंत्री को रोड शो को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। अमित शाह के एयरपोर्ट से चुटिया आने के दौरान एयरपोर्ट से चुटिया तक की सड़क को शाम 4 बजे से ही आम आवागमन के लिए बंद कर दिया जाएगा। अमित शाह के रोड शो के समाप्त होने के एक घंटे बाद तक यह सड़क आम लोगो के लिए बंद रहेगी। रात 8 बजे अमित शाह एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जिसके बाद इस रूट को आम आवागमन के लिए पुनः खोल दिया जाएगा।