HeadlinesJharkhandPoliticsRanchi

उलगुलान न्याय महारैली कल, पोस्टरों-होर्डिंग से पटा शहर, देश के दिग्गज नेता होंगे रैली में शामिल

रांची में कल होने वाली महारैली में नारी शक्ति हुंकार भरेगी। कल्पना सोरेन, सुनीता केजरीवाल और प्रियंका चतुर्वेदी एक साथ इस मंच पर दिखेंगी।

रांची. इंडिया अलायंस द्वारा कल (21 अप्रैल) को रांची के प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय महारैली की जायेगी। इस भव्य महारैली की तैयारी अंतिम चरण में है। रैली को सफल बनाने के लिए इंडिया अलायंस के नेताओ ने पूरी ताक़त झोंक दी है। राजधानी की सभी प्रमुख सड़के महारैली के पोस्टरों, बैनरो और होर्डिंग्स से पाट दी गयी है। नेता जन जागरण अभियान चला रहे है और आम लोगो को बढ़ चढ़ कर इस महारैली में शामिल होने का न्योता दे रहे है।

हुंकार भरेगी नारी शक्ति

रांची में कल होने वाली महारैली में नारी शक्ति हुंकार भरेगी। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी एक साथ इस मंच पर दिखेंगी। इससे पहले दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई आम आदमी पार्टी की लोकतंत्र बचाओ महारैली में सोनिया गांधी, सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन एक साथ दिखी थी।

 

एक साथ मंच पर दिखेंगे देश के दिग्गज नेता

21 अप्रैल को होने वाली उलगुलान न्याय महारैली में देश के दिग्गज नेता एक साथ मंच पर दिखेंगे। जिन नेताओ ने अबतक इस महारैली में शामिल होने की सहमति दी है, उनमे झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष चम्पाई सोरेन, पंजाब के सीएम और आप नेता भगवंत सिंह मान, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, शिव सेना की प्रियंका चतुर्वेदी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारुख अब्दुल्लाह, सीपीआई माले के दीपांकर भट्टाचार्या और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रतिनिधि के रूप में डेरेक ओ ब्रायन, राजद के राज्यसभा सदस्य मनोज झा सहित झारखंड सरकार में शामिल झामुमो, कांग्रेस और राजद के मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button