
रांची. झारखण्ड की राजधानी रांची से वाराणसी के बीच सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने देश में कुल दस वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाया।
रांची स्टेशन पर सादे समारोह के बीच सुबह 9.38 बजे ट्रेन को स्टेशन से रवाना किया गया। अपने निर्धारित समय से 38 मिनट विलंब से ट्रेन का परिचालन हुआ। ट्रेन 132 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से ट्रैक पर दौड़ी।
उद्घाटन के इस कार्यक्रम में रांची रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू, समीर उरांव, मंत्री दीपक बिरुआ, विधायक सीपी सिंह, विधायक कोचे मुंडा, दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल मिश्रा और डीआरएम जसमीत बिंद्रा उपिस्थत थे।
Ranchi-Varanasi #VandeBharatExpress departed for its maiden run from Ranchi Railway Station amongst a vibrant enthusiasm of people.
#ModiSarkarKiGuarantee #RailInfra4Bharat pic.twitter.com/X0sALLWBwM— Ministry of Railways (@RailMinIndia) March 12, 2024
झारखंड को यह तीसरी वंदे भारत ट्रेन- राज्यपाल:
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि झारखंड को यह तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। इससे पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन एवं रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन प्रदान किया गया। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।
विकास का लाभ विभिन्न सतहों पर दिख रहा है, लोगों के जीवन-स्तर में व्यापक सुधार हो रहा है। उनके विकास व कल्याणार्थ विभिन्न योजनाओं संचालित हैं। रेल कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार हुआ है व रेल समय पर स्टेशन पहुंच रहे हैं। स्टेशन पर नागरिक सुविधा दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में रेल सुविधाओं में बहुत तेज गति से विस्तार हुआ है।