
रांची. झारखंड में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सिंघभूम सीट से कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने उन्हें पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्य्ता दिलवाई। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ा और भाजपा के तत्कालीन उम्मीदवार दिवंगत लक्ष्मण गिलुवा को चुनाव में शिकस्त देकर सिंघभूम सीट जीत गयी थी। गीता कोड़ा झारखंड में कांग्रेस पार्टी से एकमात्र सांसद थी। पार्टी ने उन्हें प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किया था। वे पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी है और मधु कोड़ा के जेल जाने के बाद से लगातार राजनीति में सक्रीय भूमिका निभा रही है।