HeadlinesJharkhandRanchi

पेपर लीक कांड के बाद जेएसएससी अध्यक्ष नीरज सिन्हा ने दिया इस्तीफा, सीजीएल परीक्षा के दौरान हुआ था पेपर लीक

रांची. झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने की जांच अभी चल ही रही है, इस दौरान आज झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष नीरज सिन्हा ने अपने अध्यक्ष पद से स्वतः इस्तीफा दे दिया है। नीरज सिन्हा ने मुख्य सचिव को भेजे गए अपने पत्र में इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारण बताया है। खबर है कि निष्पक्ष जांच के लिए नीरज सिन्हा ने अपना इस्तीफा दिया है। आपको बता दे कि इसी साल जनवरी महीने में हुए झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न पत्र व्हाट्सएप पर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गयी थी। प्रश्नपत्र लीक होने से आयोग की जमकर फजीहत भी हुई। सरकार ने पेपर लीक कांड के बाद इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है और एसआईटी पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी हुई है। इस मामले में अबतक दर्जन भर से अधिक लोगो को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button