
रांची. झारखंड में सोमवार यानी 12 फरवरी से लगातार 4 दिन बारिश होगी। इसका असर कई जिलों में पड़ेगा। इसके साथ ही राज्य में मौसम के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने 9 फरवरी, 2024 को दी है।
12 फरवरी से बारिश:
राज्य के उत्तर और निकटवर्ती भागों में 12 फरवरी को कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। इसका प्रभाव गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा जिलों में देखने को मिल सकता है। वहीं, 13 और 15 फरवरी को राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
— Mausam Kendra, Ranchi (@mc_ranchi) February 9, 2024
तापमान में बढ़ोतरी होगी:
राज्य में अगले 23 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 से 4 दिन इसमें धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है।
10 से 11 को ये स्थिति:
मौसम केंद्र के अनुसार 10 और 11 फरवरी को राज्यभर में आंशिक बादल छाये रहेंगे। मौसम शुष्क रहेगा।