
रांची. बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में झारखंड बीजेपी के नए टीम की घोषणा हो गयी है. बुधवार को जारी प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में 11 प्रदेश उपाध्यक्ष, 4 प्रदेश महासचिव, 10 प्रदेश मंत्री, 2 कोषाध्यक्ष समेत कुल 44 प्रदेश पदाधिकारी शामिल है. झारखंड प्रदेश बीजेपी की कमान संभालने के करीब 6 महीने के बाद बाबूलाल मरांडी ने अपने नए टीम की घोषणा की है.
जिन नेताओं को पार्टी में प्रमुख स्थान मिला है, उनमें नीलकंठ सिंह मुंडा, राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, विकास प्रीतम, जवाहर पासवान, लुइस मरांडी, बड़कुंवर गगराई, आशिक भगत, कालीचरण सिंह और आरती कुजूर को उपाध्यक्ष बनाया गया है. प्रदेश महामंत्री के तौर पर आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह, और संगठन महासचिव कर्मवीर सिंह शामिल है. गणेश मिश्रा, मुनेश्वर साहू, सरोज सिंह, नंद जी प्रसाद, दुर्गा मरांडी, सुनीता सिंह, मुन्ना मिश्रा, दिलीप वर्मा, मनोज वाजपेयी, सीमा पासवान को प्रदेश मंत्री का दायित्व मिला है. कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मनीष जायसवाल और दीपक बंका को दी गयी है. राहुल अवस्थी को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है. वहीं, शिवपूजन पाठक को मीडिया प्रभारी, योगेंद्र प्रताप सिंह और अशोक बड़ाईक को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है. प्रतुल शाहदेव, राफिया नाज, कुणाल षाड़ंगी, रमाकांत महतो, अरुण उरांव, जेबी तुबिद, अमित मंडल, विनय सिंह और अविनेश सिंह को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गयी है.