
रांची. 17 नवंबर को नहाय खाय के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो गयी। कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि को छठ पर्व के पहले दिन नहाय खाय किया जाता है। छठ व्रती किसी भी नदी, तालाब या अन्य किसी भी जलाशय में स्नान कर इसकी शुरुआत करते हैं। इसके पहले घर की साफ सफाई कर ली जाती है। नहाय-खाय के दिन कद्दू की सब्जी और चावल का प्रसाद बनाया जाता है। इस प्रसाद को पहले छठ व्रती ग्रहण करते है। इसके बाद यह प्रसाद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ-साथ बाकी लोगों के बीच भी वितरित किया जाता है और यही से छठ महापर्व की शुरुआत होती है।