HeadlinesJharkhandPoliticsRanchi

भाजपा की संकल्प यात्रा के समापन पर झामुमो का तंज, कहा- जो सांसद अपने गृहराज्य में भाजपा को जीत नहीं दिला सके, वो झारखंड को साधने चले है

रांची. शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प रैली का रांची के हरमू मैदान में समापन हुआ। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्‌डा शामिल हुए। भाजपा ने इस मौके पर जनसभा आयोजित की। हजारों की संख्या में लोगों के जुटने का दावा किया। भाजपा के इस दावे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने तंज कसा है। जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्‌टाचार्य ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को यह हकीकत समझ आ गया होगा कि अब नुक्कड़ सभा करने के अलावा अब किसी भी तरह की सभा करने का जनता का समर्थन उनके पास नहीं है।

हाट-बाजार के दिन रखे रैली:

सुप्रीयो भट्‌टाचार्य ने भाजपा की संकल्प रैली के समापन पर आयोजित सभा पर लोगों की संख्या को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं अक्सर भाजपा से कहता हूं कि जब भी सभा के लिए बाहर से लोग को लाते हो ध्यान रखो कि जिस दिन हाट-बाजार लगता है उस दिन सभा करा दो। कम से कम यह तो लगेगा कि कुछ लोग सुनने गए थे। यह अलग बात है कि वे आलू-प्याज खरीदने गए हों। सुप्रीयो ने कहा कि भाजपा को ऐसा लगता है कि संकल्प रैली के बाद सारा जनादेश उनके साथ हो गया है। जबकि जनसभा की खाली कुर्सियां उनकी स्थिति बयां कर रही थी। पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने वीडियो जारी करते हुए दिखाया कि लोगों की संख्या कितनी रही।

मणिपुर-एमपी की घटना पर पूछे सवाल:

जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्‌टाचार्य ने कहा कि जनसभा में महिलाओं और आदिवासियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करते हैं। पर वे यह नहीं कहना-बताना चाहते कि मणिपुर में किसकी सरकार है। वहां जो अमानवीय घटना हुई, उसके जिम्मेदार कौन हैं। इसी तरह मध्य प्रदेश के उज्जैन में जिस तरह से नग्न करके घुमाया गया, उस पर भाजपा कुछ नहीं बोलती। आदिवासी पर पेशाब कर दिया जाता है। उन्होंने जेपी नड्‌डा से पूछा कि बताईए कि आपके गृहमंत्री के अधीन दिल्ली पुलिस ने जिस सांसद को बलात्कार का आरोपी बनाया, उसे पुलिस क्यों नहीं पकड़ती है।
आदिवासी की बात करते हैं और संसद के उद्घाटन से आदिवासी राष्ट्रपति को दूर रखते हैं। सुप्रीयो ने जेपी नड्‌डा से कहा कि राजनीति तौर पर पराजित होने के बाद आप जिस तरह की बात कर रहे हैं कम से कम गरिमा का ख्याल रखिए। आप एक सांसद भी हैं।

गृहराज्य में जीत नहीं सके, झारखंड साधने चले:

सुप्रीयो भट्‌टाचार्य ने कहा कि जो सांसद अपने गृह राज्य हिमाचल में पार्टी को जीत नहीं दिला सकता है वह छत्तीसगढ़ साधने चला है। झारखंड को सीखाने चला है। मंच से शराब घोटाले की बात करते हैं। सार्वजनिक कीजिए कि योगेंद्र तिवारी ने किनका-किनका नाम लिया है। चुनौती देते हुए कहा कि आपमें हिम्मत है तो श्वेत पत्र जारी कीजिए और बताईए कि योगेंद्र तिवारी के ऑफिशियल अकाउंट से सुनील तिवारी के मार्फत बाबूलाल जी को पैसा गया कि नहीं गया।

मोदी सरकार में सबसे बड़ा जमीन घोटाला:

आप लैंड स्कैम की बात करते हैं। दुनिया का सबसे बड़ा जमीन घोटाला मोदी सरकार ने अडानी के साथ मिल कर किया। पोर्ट अडानी को दे दिए गए। एयरपोर्ट अडानी को दिया गया।

हमसे सवाल करते हैं कि ईडी से क्यों भागते हो। शर्म कीजिए नड्‌डा जी। ईडी ने जिसकी संपत्ति जप्त की भाजपा ने उसे महाराष्ट्र का उप मुख्यमंत्री बना दिया। ईडी ने जिसकी संपत्ति जप्त की उस नारायण राणे को आपने केंद्र में मंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल और केवल झूठ के सहारे चल रही है। छत्तीसगढ़ जा नहीं पा रहे हैं। राजस्थान में लोगों ने मना कर दिया। भाजपा की जो स्थिति है वह अब जगजाहिर हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button