
रांची. 27 अक्टूबर से शुरू हो रहे महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप के लिए कोरियाई टीम आज रांची पहुंची. टीम का स्वागत झारखंड के पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य से किया गया. हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने कोरियन टीम को वेलकम किट भी दिया. कोरियाई टीम से पहले जापान और मेजबान भारत की टीम 22 अक्टूबर को रांची पहुंच गयी है. कुल 6 टामो के बीच एशियाई चैंपियन बनने की जंग होने वाली है. रांची को पहली बार महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है.