
रांची: बुधवार रात रांची के दलादली चौक पर आदिवासी नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या किए जाने के खिलाफ आज राजधानी में कई जगहों पर आदिवासी संगठनों ने प्रदर्शन किया। हत्या के विरोध में आदिवासी मूलवासी संगठनों ने 12 घंटे के अंदर हत्यारों की गिरफ़्तारी की मांग की थी और गिरफ्तारी नहीं होने पर राँची बंद का ऐलान किया था। उनके आह्वान पर आज सुबह से ही राजधानी रांची के कई प्रमुख मार्गों पर आदिवासी संगठनों द्वारा जाम लगाकर प्रदर्शन गया। सुबह से ही प्रदर्शनकारियों ने राँची पतरातू मार्ग बाधित कर दिया। नगड़ी और ईटकी में भी प्रदर्शन किए जाने की ख़बर है।
नगड़ी थाना प्रभारी पर गिरी गाज:
सुभाष मुंडा हत्याकांड मामले में रांची एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए नगड़ी थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। 2018 बैच के दारोगा रोहित कुमार को थाना प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि कल रात को अज्ञात अपराधियों ने सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।