
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में श्रद्धा वालकर मर्डर केस जैसा मामला सामने आया है। यहां मीरा रोड इलाके में 56 साल के आरोपी ने अपनी 32 साल की लिव-इन पार्टनर की हत्या कर आरी से शव के टुकड़े कर दिए। इसके बाद आरोपी ने शव के टुकड़े कुकर में उबाल दिए। पुलिस को शक है कि उसने उबला हुआ मांस कुत्तों को खिलाया। इसके अलावा आरोपी ने शव के कई टुकड़ो को मिक्सर में भी पीस दिया।
आरोपी का नाम मनोज साने है। वह पिछले 3 साल से सरस्वती वैद्य नाम की महिला के साथ मीरा रोड इलाके की आकाशगंगा बिल्डिंग के 7वें फ्लोर पर किराए के फ्लैट में रह रहा था। फ्लैट से बदबू आने पर बिल्डिंग के लोगों ने बुधवार को पुलिस को सूचना दी थी।
#WATCH | Maharashtra | 32-year-old woman killed by 56-year-old live-in partner | As per Police, the accused Manoj Sahni killed Saraswati Vaidya 3-4 days back and after that, he purchased a tree-cutter to chop her into pieces. Police say that the accused boiled pieces of her body… pic.twitter.com/ilFUfWVOLY
— ANI (@ANI) June 8, 2023
तीन से चार दिन पहले की गई महिला की हत्या:
मुंबई पुलिस के DCP जंयत बजबाले ने बताया- हमें फ्लैट में एक महिला की लाश के टुकड़े मिले। ये टुकड़े सड़ चुके थे, जिन्हें देखकर अनुमान है कि मर्डर तीन-चार दिन पहले किया गया था। हमने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने बताया- हत्या से पहले मनोज-सरस्वती में झगड़ा हुआ:
DCP जयंत बजबाले ने बताया कि मनोज और सरस्वती के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद मनोज ने महिला की हत्या कर उसके शरीर को कटर से काट दिया। वहां पहुंचकर हमें समझ आया कि यह मर्डर का केस है और आरोपी ने सबूत छिपाने की कोशिश की है।
लोग बोले- 4 दिन से कुत्तों को कुछ खिला रहा था आरोपी:
सोसाइटी के रहवासियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी को पिछले दो-तीन दिनों में कुत्तों को कुछ खिलाते देखा गया। इन लोगों ने बताया कि आरोपी को पहले ऐसा करते कभी नहीं देखा गया।