HeadlinesJharkhandRanchi

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा – पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे आम लोग

रांची. विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि आम लोग अपने दैनिक कार्यों में पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान अवश्य दें और लोगों को प्रेरित भी करें. उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर छोटे कदमों और उपायों को लागू कर, हमें स्वस्थ पर्यावरण को बढ़ाना है. वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण काफी जरूरी है. बादल आज वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद एवं सेन्टर फॉर एनर्जी एवं एनवायरोमेंटल डेवलपमेंट (SEED) के साथ संयुक्त रूप से प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे.

उन्होंने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता क्यों है, यह सर्वविदित है. परंतु इसे कैसे संरक्षित किया जाय, यह विचारणीय है. झारखंडवासी जीवन शैली में बदलाव लाकर छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देते हुए ऊर्जा संरक्षण, जल एवं भू-संरक्षण, प्लास्टिक का बहिष्कार करते हुए पर्यावरण संरक्षण करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगायें.

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख डॉ. संजय श्रीवास्तव ने झारखण्ड के द्वारा पिछले एक माह से अधिक समय से मिशन लाइफ के तहत् चल रहे कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम में पर्यावरण, वन एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण में निःस्वार्थ भाव से अपना बहुमूल्य योगदान देने हेतु सत्य प्रकाश (हजारीबाग), मनोज कुमार (हजारीबाग), सुरेन्द्र प्रसाद सिंह (हजारीबाग), जगदीश महतो (बोकारो) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण एवं जीवन शैली में परिर्वतन लाते हुए पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने तथा मिशन लाइफ के कार्यक्रमों पर बनी शार्ट विडियो फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया.

कार्यक्रम में शशिकर सामंत, भा॰व॰से॰, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं अध्यक्ष, झारखण्ड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्य उपस्थित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button