Site icon ranchilive

PICS: कभी झारखंड की राज्यपाल रही आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रांची, हुआ भव्य स्वागत

रांची. देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंची. एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यपाल सीपी राधाकृषणन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया. झारखण्ड आने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर स्थित कामनालिंग बाबा धाम मंदिर में पूजा अर्चना की, फिर रांची आकर भगवान बिरसा मुंडा और वीर शहीद अल्बर्ट एक्का को नमन किया. रांची के अल्बर्ट एक्का चौक में परमवीर अल्बर्ट एक्का को श्रद्धांजलि देने वाली पहली राष्ट्रपति बन गयी द्रौपदी मुर्मू.


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रांची के बिरसा चौक में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी. द्रौपदी मुर्मू को देखने के लिए बिरसा चौक में दोनों तरफ लोगो का जमावड़ा लग गया.


रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यपाल सीपी राधाकृषणन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया.


झारखण्ड आने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परिवार सहित देवघर स्थित कामनालिंग बाबा धाम मंदिर में पूजा अर्चना की

Exit mobile version