
झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर आज पूरा झारखंड उन्हें नमन कर रहा है. रांची के नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन चौक में आज सुबह से ही स्व. दुर्गा सोरेन को श्रद्धांजलि देने वालो का तांता लगा हुआ है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री हफीजुल हसन अंसारी, विधायक सीता सोरेन ने भी दुर्गा सोरेन चौक जाकर झारखंड आंदोलन के महानायक को नमन किया. आपको बता दे कि दिवंगत दुर्गा सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बड़े भाई भी थे. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के तीन बेटे और एक बेटी है. इनमे सबसे बड़े दुर्गा सोरेन थे. उनके निधन के बाद हेमंत सोरेन सबसे बड़े बेटे बने. बसंत सोरेन दुसरे बेटे और अंजली सोरेन बेटी है. स्व. दुर्गा सोरेन विधायक सीता सोरेन के पति भी थे. कल्पना सोरेन सीता सोरेन की देवरानी है.
झारखण्ड आंदोलन के अग्रणी योद्धा, महान क्रांतिकारी, मेरे मार्गदर्शक, प्रिय दादा स्व श्री दुर्गा सोरेन जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।
वीर माटीपुत्र दुर्गा सोरेन अमर रहें!
झारखण्ड के वीर सपूत अमर रहें! pic.twitter.com/qenxVWPVP1— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) May 21, 2023