
रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अश्लील वायरल वीडियो मामले पर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बन्ना गुप्ता ने वीडियो को फर्जी बताया। मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हमें फंसाने की पूरी साजिश रची गयी थी। वे बनिया है, बकरी का बच्चा नहीं है। मकड़ी को जाल बुनना और मछली को तैरना सिखाया नहीं जाता। बन्ना गुप्ता ने विधायक सरयू राय पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे चचा और उनके पूरे गैंग ने मिलकर मुझे फंसाने की साजिश रची थी। लेकिन उनकी साजिश पूरी तरह से नाकाम हो गयी। मंत्री बन्ना गुप्ता ने खुद को पिछड़ा का बेटा बताते हुए कहा कि वे बैकवर्ड है, पिछड़ा का बेटा है, इसीलिए उनपर आसानी से लांछन लगा दिया गया। सीपी सिंह के साथ जब ऐसा हुआ तो यह हनी ट्रैप है, और बन्ना गुप्ता के साथ हुआ तो फनी ट्रैप है।
बन्ना गुप्ता ने विधायक सरयू राय की पत्नी के निधन के संबंध में सवाल खड़ा किया, यह भी पूछा कि उनके साथ जो महिला रहती है उसके साथ उनका क्या संबंध है। दोस्त है, पारिवारिक रिश्ता है क्या है यह भी बताना चाहिए। साथ ही यह भी पूछा गया कि उनकी पत्नी का नाम किसी को पता है, कहीं कोई तस्वीर देखी है किसी ने। उन्होंने कहा, मेरा कोई बाल भी बांका नहीं कर सकेगा। मैं बनिया जरूर हूं लेकिन बकरी का बच्चा नहीं हूं। मैं इस मामले में आरोपी नहीं हूं पीड़ित हूं। यह पूरी साजिश करने वाले कौन लोग हैं ?
विधायक सरयू राय पर निशाना:
बन्ना गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक सरयू राय पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरयू राय को डीएनए टेस्ट करना चाहिए वह किसके लिए अमेरिका की ट्रिप फाइनेंस करते हैं, कौन है जिन्हें वह पैसे ट्रांसफर करते। महिला के साथ उनके संबंध है, यह क्या कहलाता है। मेरा सुझाव है कि आप नैतिकता के आधार पर आप डीएनए टेस्ट करा लीजिए वह महिला कौन है और लड़का कौन है बता दीजिए। आपको कमल फूल से भगा दिया तो दीनदयाल की उपाध्याय की आरती उतार रहे हैं लेकिन पत्नी का नाम किसी को नहीं पता। किसी पत्रकार को नाम नहीं पता। जो आपकी पत्नी थी उनकी मौत हो गयी थी। वह मौत स्वभाविक है कि अस्वभाविक है। आपके चुनाव के हलफनामेा में चुँडी बिंदी की बात आ जाती है। यह किसके लिए ?
मैं जांच के लिए तैयार, हो जाए दुध का दुध और पानी का पानी:
हर तरह की जांच में प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा देते हुए बन्ना गुप्ता ने कहा, मैं जांच के लिए तुरंत मोबाइल देने के लिए तैयार हूं। मेरे मोबाइल की जांच होनी चाहिए मैं खुद कह रहा हूं। तुरंत इसकी जांच होनी चाहिए दुध का दुध और पानी का पानी होना चाहिए। बन्ना गुप्ता कमजोर लोगों की आवाज है। मुझे किसी ने बनाया नहीं है मैं सेल्फ मेड नेता हूं।
महिला की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन ले:
कानून और अधिकार का जिक्र करते हुए बन्ना गुप्ता ने कहा, किसी महिला की जासूसी करने का अधिकार क्या कानून देता है। सरयू राय की तरफ इशारा करते हुए बन्ना गुप्ता ने कहा, आपको कैसे पता चल रहा है कि महिला कहां रहती है, कितने बजे घर से निकली है। कहां जा रही है। यह सारी जानकारी कहां से हो रही है। हर वीडियो इनके पास कैसे पहुंच जाता है। पहले भी इस तरह के आरोप लगाते रहे हैं। यह सोची समझी साजिश है। जिस महिला का आप चीरहरण कर रहे हैं उसकी समाज में क्या स्थिति होगी। गोपीचंद जासूस क्यों बन रहे हैं। विधानसभा में भी दवा घोटाला, ट्रांसफर का आऱोप। आप ही एक ठेकेदार हैं।
सीपी सिंह के साथ हुआ तो हनी ट्रैप और बन्ना गुप्ता के लिए फनी ट्रैप:
सीपी सिंह के मामले का जिक्र करते हुए बन्ना गुप्ता ने कहा, जब रांची के विधायक सीपी सिंह के साथ यही हुआ तो वह चुप हो जाते हैं। दूसरे लोग इसे हनी ट्रैप कहते हैं। सीपी सिंह के लिए हनी ट्रैप और बन्ना गुप्ता के लिए फनी ट्रैप। सीपी सिंह पर बात होती है तो मीडिया वाले भी कम चलाते हैं। सिर्फ बन्ना गुप्ता पर सवाल क्यों क्योकि धनबाद के नेता ने भी इसी तरह का आरोप लगाया है कि उनका वीडियो हुआ है। भाजपा वाले अब सीपी सिंह से इस्तीफा क्यों नहीं मांग रहे।
इससे पहले भी विधायक थे क्यों इस्तीफा नहीं मांगा। मैं जमशेदपुर के लिए विकास का काम कर रहा हूं तो इनके पेट में दर्द हो रहा है। जमशेदपुर में फ्लाइ ओवर निर्माण के लिए काम किया तो पेट दर्द हो रहा है, अस्पताल, बस स्टैंड बेहतर बना रहा हूं तो समस्या है। यह चुनाव लड़े पूर्वी से और हम जब चुनाव जीते तो हमने पैर छू कर प्रणाम किया बधाई दिया।