HeadlinesJharkhandPoliticsRanchi

चतरा में खतियानी जोहार यात्रा के दौरान गरजे सीएम हेमंत सोरेन, बोले- झारखंड अमीर है, लेकिन यहां गरीबी है, क्योंकि दूसरे राज्यों के लोगों ने झारखंड को चारागाह बना रखा है

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खतियानी जोहार यात्रा के तीसरे चरण के तहत सोमवार को चतरा पहुंचे। यहां पहुंचने पर भारी संख्या में मौजूद जेएमएम कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, पारंपरिक नृत्य और लोकगीतों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भव्य स्वागत किया। अपनी यात्रा के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने जिले में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की और जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र की बीजेपी सरकार के साथ-साथ राज्य की पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। सीएम ने खतियानी जोहार यात्रा का मकसद समझाते हुए कहा कि इस यात्रा का मकसद झारखंडियों के अधिकारों की रक्षा के लिए खतियान आधारित स्थानीय नीति को हर हाल में लागू कराना है।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड वीर-शहीदों की धरती रही है। अलग राज्य प्राप्त करने में अनेकों लोगों ने अपना सर्वस्व दिया है। झारखंड के जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए यहां के मूलवासी तथा आदिवासी समुदाय के वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी है, इनका मुख्य उद्देश्य यहां के मूलवासी तथा आदिवासी समुदाय को उनका हक अधिकार देना था।

सीएम ने पूर्व की भाजपा सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि बहुत लंबे संघर्ष के बाद वर्ष 2000 में झारखंड राज्य अलग हुआ, लेकिन 20 वर्ष के बाद भी हमारा राज्य विकास के पैमानों में पिछड़ा क्यों रह गया है? आखिर कमी कहां रह गई? ये हर झारखंडी को सोचने की जरुरत है। 20 वर्षो में झारखंड को बाहरियों के लिए चारागाह बना दिया गया। हर क्षेत्र में पूर्व की भाजपा सरकारों ने दूसरे राज्यों के लोगों को भर दिया, ताकि यहां के मूलवासियों को उनके ही राज्य में शरणार्थी का जीवन जीने को मजबूर किया जा सके।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड खनिज संसाधनों और खेत खलिहानों से भरा हुआ राज्य है. लेकिन यहां आज भी गरीबी और भुखमरी की स्थिति बनी हुई है. इसकी वजह है कि दूसरे राज्य के लोग झारखंड को चारागाह की नजर से देखते है. बाहरी लोग राज्य की खनिज संपदाओं को बेचकर अपना पेट भर रहे है.

राज्य के किसानों को मजबूत करने की है जरूरत, आय को बढ़ाना लक्ष्य

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के किसानों कि आय को बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। हमारी सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं लागू की है।पशुधन योजना से भी राज्य सरकार किसानों को लाभ पहुंचा रही है। किसानों की आय में वृद्धि हो इस निमित्त कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

गरीब, असहाय तथा जरूरतमंद लोगों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य में अनेकों योजनाएं बनाई है। इन योजनाओं के माध्यम से राज्य के लोगों को लाभ मिल रहा है। हमारी बच्चियों की पढ़ाई पूरी हो सके इसके लिए राज्य में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना  की शुरुआत की गई है। उच्चतर शिक्षा के लिए हमारी सरकार ऋण दे रही है जिसका लाभ उठाकर आप अपने बच्चों के भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं।

सरकार के निर्णयों से राज्य की जनता खुश

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णयों से राज्य की जनता में खुशी है। आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, पारा शिक्षक एवं सरकारी कर्मचारियों को हमारी सरकार ने उनका हक और अधिकार देने का काम किया है। राज्य की जनता ने सरकार के फैसलों का जोरदार स्वागत किया है।

आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के जनता हुए लाभान्वित

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पदाधिकारी गांव-गांव, पंचायत-पंचायत जाकर शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान किया। पहले लोगों को प्रखंड कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता था जबकि आज सरकार खुद आम लोगों के द्वार तक पहुंची है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button