HeadlinesJharkhandRanchi

17 फरवरी से शुरू होगी रांची से देवघर की सीधी उड़ान सेवा, महज एक घंटे में पूरा होगा रांची से देवघर का सफर

RANCHI: रांची से देवघर के लिए सीधी विमान सेवा 17 फरवरी से शुरू होगी. इंडिगो एयरलाइन्स की ये सेवा सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध रहेगी. यह रांची से देवघर के बीच सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को होगी. समय सारिणी के मुताबिक विमान दोपहर बाद 3.20 बजे रांची से उड़ान भरेगा और 4.15 बजे देवघर पहुंचेगा. वापसी में यह विमान 4.45 में देवघर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा और 5.45 में रांची एयरपोर्ट में लैंड करेगा. इस विमान सेवा की शुरुआत होने से रांची से देवघर के बीच का सफर महज 1 घंटे में ही पूरा हो जायेगा. एयरलाइन्स अधिकारियों के अनुसार शुरूआती दिनों में विमान से रांची और देवघर के बीच का किराया 2050 रूपये होगा. फिलहाल देवघर से दिल्ली और कोलकाता की दो सेवाएं उपलब्ध है. अब इसमें राजधानी रांची भी जुड़ जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button